पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी हिदायत

व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़| नगर में प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत रविवार को पांडवासाथ, रतलाम रोड, जलदाय विभाग कार्यालय के सामने, पीपली चौराहे, थांदला रोड से अतिक्रमण हटाया गया। उपखंड अधिकारी और डीएसपी ब्रजराजसिंह चारण ने व्यापारियों को अपनी दुकानों के आगे लगाए छज्जे, टीनशेड हटाने, ठेलागाड़ी और लॉरी वालों को एक जगह स्थित खड़े नहीं रहने की हिदायत दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे पेढ़ी के बराबर 3 फीट तक छज्जे और टीनशेड लगाने की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद निर्णय लेने की बात कही। साथ ही नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सुंदर बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।

खबरें और भी हैं...