पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकने रैली निकाली

बाल विवाह रोकने रैली निकाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. बाल विवाह रोकने के लिए शहर में निकाली गई जागरुकता रैली।

बांसवाड़ा. बाल विवाह के कलंक से समाज को मुक्ति दिलाने और युवाओं में जन चेतना जगाते के उद्देश्य से मंगलवार को शहर में रैली निकाली गई।

चाइल्ड लाइन 1098 की ओर से निकाली गई रैली में शामिल लोगों ने बाल विवाह रोकने के संबंधित जागरुकता के नारे लगाए। सैकड़ों युवक युवतियों ने समाज को बाल विवाह से मुक्त करने का संकल्प लिया। रैली को कलेक्ट्रेट से एसपी कालूराम रावत, एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ, बाल कल्याण समिति सदस्य मधुसूदन व्यास ने हरी झंडी दिखाई। रैली में जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंची जहां वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कान्तिलाल यादव, कमलेश बुनकर, बासुडा कटारा ने 1098 सेवा के बारे में भी जानकारी दी।

कुशलगढ़ में जागरुकता रैली निकाली

कुशलगढ़. स्काउट गाइड की ओर से बाल विवाह रोकथाम को लेकर कुशलगढ़ में मंगलवार को जागरुकता रैली निकाली। बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर निकाली रैली को उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर, तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने बच्चों को शपथ दिलाई। आइडियल पब्लिक स्कूल में बच्चों को जलपान कराया गया।

खबरें और भी हैं...