सजी-धजी बग्घी पर निकली सेन महाराज की शोभायात्रा
सेन समाज की ओर से शुक्रवार को सेन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ सेन महाराज का चित्र बग्घी में सुसज्जित कर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नवकार गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः गार्डन परिसर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद सेन महाराज की आरती की गई। आरती का लाभ सुनील भाटी परिवार ने लिया।
शोभायात्रा में सेन महाराज के चित्र को बग्घी में लेकर श्रद्धालु बैठे हुए थे। पीपली चौराहे पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेष बैरागी, नपाध्यक्ष रेखा जोशी व कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान समाजजनों ने गरबा नृत्य कर सेन महाराज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष ललित राठौड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में समाज में विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कैलाशचन्द्र सांखला, जितेंद्र सेन, सत्यनारायण सेन, मोनू सेन, अजय सेन, मिठुलाल सेन, दशरथ सेन, मांगीलाल सेन ने विचार व्यक्त किए। संचालन नीलू सेन ने किया। आभार विनोद सेन ने माना।
धर्म-समाज-संस्था
कुशलगढ़. सेन समाज की ओर से शु्क्रवार को शोभायात्रा में शामिल समाजजन गरबा नृत्य करते हुए।
सेन जयंती पर समाज की प्रतिभाओं को नवाजा
बांसवाड़ा. सैन समाज उत्थान समिति के सानिध्य में शुक्रवार को सैन महाराज की 718वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कुशलबाग मैदान से शोभायात्रा निकाली, जो धर्मशाला पहुंची। जहां समाज की प्रतिभाअों काे नवाजा गया। साथ ही शिक्षा, खेल और समाज उत्थान के क्षेत्र में काम करने वालों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद महिला जिला सैन समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से रेखा गेहलोत को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान ओमप्रकाश गेहलोत, पारस गेहलोत, महेश सैन, मिलन गेहलोत, कमलेश गेहलाेत, प्रकाश सैन, दिलीप गेहलोत, सुभाष गेहलोत, नीतू समेत समाजबंधु शामिल हुए।