मोहकमपुरा| कुशलगढ़ उपखंड के घाटा क्षेत्र में उचित मूल्य की
मोहकमपुरा| कुशलगढ़ उपखंड के घाटा क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकान पर पोस मशीन से निकलने वाली राशन की पर्ची उपभोक्ताओं को नहीं दिए जाने की शिकायत की है। उपभोक्ताओं ने डीलरों पर मनमर्जी से दुकानें खोलने, समय पर राशन वितरण नहीं करने, अप्रैल का गेहूं और केरोसिन आ जाने के बावजूद केवल गेहूं का ही वितरण करने का आरोप लगाया। इसके अलावा दिनभर दुकान के बाहर बैठने के बाद शाम को खाली हाथ वापस लौटने की भी बात कही। इस बारे में प्रवर्तक निरीक्षक सोहनसिंह चौहान ने बताया कि घाटा क्षेत्र की राशन की दुकानों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे।