पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा चुनाव के लिए आप के प्रत्याशी घोषित

विधानसभा चुनाव के लिए आप के प्रत्याशी घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। राज्य में विधानसभा चुनाव में अभी काफी देर है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी से अपने प्रत्याशियों की घोषणा शुरू कर दी है। इस क्रम में आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रभात शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जारी पहली सूची में राजस्थान के दस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया। इसमें बांसवाड़ा के नाहरपुरा निवासी गोपालसिंह राठौड़ को चित्तौड़गढ़ और कपिल बारिया को कुशलगढ़ विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। आप के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी वीके सक्सेना ने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 200 सीट पर चुनाव लड़ेगी और उम्मीदवारों की घोषणा 30 मई तक कर दी जाएगी। राठौड़ और बारिया के नामों की घोषणा पर पार्टी के सचिन कंसारा, हरीश रावत, बलदेव मुनिया, मुकेश तिलवानी, नीतेश कंसारा, नारायणसिंह पंवार, शाकिरभाई, बापूलाल कतीजा समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...