कुशलगढ़ में अतिक्रमण हटाए, ढीले तार कसे
कुशलगढ़| कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। शनिवार सुबह प्रशासन ने सब्जी मंडी से लेकर रोडवेज बसस्टैंड तक जेसीबी से अतिक्रमण हटाया।
वहीं डिस्कॉम ने कस्बे में बिजली के झूलते और ढीले तारों को ऊंचा करने का काम किया। साथ ही टूटे और क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नए पोल लगाए। कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने और बिजली लाइनों का रखरखाव करने का काम जारी है। इस दौरान डीएसपी ब्रजराजसिंह चारण, डिस्कॉम के एईएन शिवप्रकाश मीणा, सीअाई रामेश्वरलाल चौहान, चौकी प्रभारी हरिशचंद्र समेत पुलिस और नगरपालिका कार्मिक मौजूद रहे। कुशलगढ़ डिस्काॅम के एईएन हर्षद पंचाल ने बताया कि शहर में झूलते तारों को ठीक करने का काम चल रहा है।