लापता पत्नी व बेटे को पुलिस ने किया दस्तयाब
परतापुर| पति के झगड़े से परेशान होकर प|ी अपने बेटे को लेकर चली गई। गुमशुदगी की रिपोर्ट गढ़ी थाने में दर्ज करवाई थी।
थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बताया कि परतापुर निवासी सुखलाल पुत्र गौतम डाबी ने 7 अप्रैल को रिपोर्ट दी कि उसकी प|ी और बेटा घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाशी शुरू की तो सूरत में मां बेटे को दस्तयाब कर थाने लाए। पूछताछ में संगीता ने बताया कि उसका पति आए दिन झगड़ा करता था, परेशान होकर चली गई थी। अब वह अपने पति के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने संगीता को उसके पति के सुपुर्द कर दिया।