मुस्लिम समाज के 12 जोड़ों ने एक दूजे का साथ देने के लिए थामा हाथ
उपखंड कुशलगढ़ के रामगढ़ में शनिवार को मुस्लिम महासभा के संस्थापक मरहूम युनूस शेख खान की स्मृति में गरीब नवाज सम्मेलन और सामूहिक निकाह समारोह रखा गया। इसमें अलग अलग राज्यों से आए 12 जोड़ों का सामूहिक निकाह कराया गया। हमसफर बने 12 जोड़ों ने जीवनभर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। सामूहिक निकाह कार्यक्रम अंजुमन रजा ए मुस्तफा तंजीम संस्था के सानिध्य में हुआ। मौलाना नासिर खान और शाहनवाज खान ने निकाह पढ़ाया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर ने संबोधित करते हुए समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर कर लोगों में शिक्षा के प्रति जागरुकता लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव ने इज्तिमाई शादी कमेटी के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आेर से आया प्रशस्ति पत्र और हर जोड़े को प्रशंसा पत्र भेंट किया। संसदीय सचिव ने रामगढ़ में सामुदायिक भवन बनाने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। डीएसपी ब्रजराजसिंह चारण ने समाजजनों से उच्च शिक्षा ग्रहण कर विकास की मुख्य धारा में आने का आह्वान किया। अतिथि उर्दू बोर्ड के चेयरमैन अशरफअली खिलजी, राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा प्रमुख फरहीन युनूस शेख , जफर फौजदार, विशिष्ट अतिथि विहिप के धर्मप्रसार जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह चुंडावत, नगर मंडल अध्यक्ष नितेष बैरागी, थानाधिकारी रामेश्वरलाल चौहान, विकास अधिकारी रामखिलाड़ी मीणा, जफरूल्लाह खान पठान रहे। इस दौरान मेहजबीन को उर्दू साहित्य, रेशमा मकरानी को शिक्षा, निसार खान और हाजी जफरुल्लाह खान को समाजसेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
कुशलगढ़ के रामगढ़ में शनिवार को हुए सामूहिक निकाह समारोह में मौजूद 12 जोड़ों के साथ अतिथि और समाजजन।
सम्मेलन में इनका रहा सहयाेग
सम्मेलन में आयोजन कमेटी के मुस्तकीम मकरानी, हाजी नासिर खान, सदर मुस्लिम पंच रामगढ़ उर्वेश शेख, परवेज खान, सनावर खान, इशरार मोहम्मद, सिद्धिक मोहम्मद, हाजी हनीफ शेख, मुश्ताक खान, रियाज शेख, जफर खान ने सहयोग किया। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से एंबुलेंस, नगरपालिका की ओर से फायर ब्रिगेड, पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। सम्मेलन में तहसीलदार परमानंद मीणा, पटवारी चेतन निगम, एडवोकेट हवसिंह कटारा, केके पुरोहित भी शामिल हुए। समारोह का संचालन एडवोकेट सुजाअत पठान ने किया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, राष्ट्रीय महासचिव हाजी सैयद जहूर हुसैन, मध्य प्रदेश सलाहकार भोपाल से आए फरीद कयूम, जफर फौजदार, करीना खान, रजाउद्दीन शेख. और अंजुमन इस्लामिया के सदर एडवोकेट नईम शेख, मालियात सेक्रेटरी जहीर अहमद, तालीम सेक्रेटरी सादिक अफगानी, करणीसिंह राठौड़, फिरोज अख्तर उपस्थित रहे।