पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साईं मंदिर क्षेत्र में बनेगा अंबेडकर भवन

साईं मंदिर क्षेत्र में बनेगा अंबेडकर भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासकर संवाददाता|कुशलगढ़/मोहकमपुरा.

संविधान. निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को देशवासी कभी नहीं भूल सकते हैं।

उन्होंने देश में जात पात के भेदभाव को मिटाया है। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों की हमेशा सेवा की है। यह विचार संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर ने शनिवार को बाबा साहेब अंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर व्यक्त किए।

डामोर ने कुशलगढ़ के साईं मंदिर परिसर क्षेत्र में 48 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रेखा जोशी, एसडीएम जयवीरसिंह कालेर, विकास अधिकारी रामखिलाड़ी मीणा, सीआई रामेश्वर लाल, लवकुमारसिंंह, नेता प्रतिपक्ष रजनीकांत खाब्या, करणीसिंह राठौड़, जैनेंद्र सेठिया, साईं भक्त हेमेंद्र पंडया, मंडल अध्यक्ष नितेश बैरागी, विरेंद्रसिंह चुंडावत,अधिशासी अधिकारी आर मीणा, पार्षद दिनेश परिहार, जय कटारा, मुकेश अग्रवाल, महेंद्रप्रतापसिंह झाला, दीपा सोनी, रितेश गादिया, कमलेश टेलर, नरेश गादिया, दिलीप टेलर, साबिर मिर्जा, ओम सोनी, आई सेल प्रभारी नितिन झाकरोद सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कुशलगढ़ संसदीय सचिव और नगरपालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

कुशलगढ़. भूमि का पूजन करते संसदीय सचिव और नगरपािलका अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...