परशुराम जन्मोत्सव को लेकर किया संपर्क और निमंत्रण पत्र बांटे
कुशलगढ़| सर्वब्राह्मण समाज कुशलगढ़ की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 18 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। सदस्यों ने नगर में स्थित ब्राह्मणों के घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांटे। सर्व ब्राह्मण समाज के अशोक पंड्या, हरेंद्र पाठक, हरीशचंद्र जानी, अरुण जोशी, प्रवीण त्रिवेदी, महेश जोशी, राहुल पंड्या ने शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया।