कुशलगढ़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी
कुशलगढ़| रतलाम रोड होते हुए पांडवासाथ में सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। टिमेडा बस स्टैंड से कार्रवाई करते हुए बिजली पोल व व्यवधान को हटाने के बाद दस्ता पांडवासाथ पहुंचा तथा रतलाम रोड के चौराहे पर स्थित भवन की नाली के ऊपर बनी हुई पेढ़ियों को ध्वस्त करने के बाद दस्ता पांडवासाथ क्षेत्र में गया। कार्रवाई के दौरान उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर, डिप्टी बृजराजसिंह चारण, द्वितीय अधिकारी किरेंद्रसिंह चुंडावत, चौकी प्रभारी हरिशचंद्रसिंह, दशरथसिंह मौजूद रहे।