कुशलगढ़ : 12 घंटे धधकता रहा कोठारिया का जंगल, सैकड़ों पेड़-पौधे जलकर राख
मोहकमपुरा| उपखंड कुशलगढ़ के कोठारिया जंगल में सोमवार सुबह आग लग गई, इससे सैकड़ों पेड़ पौधे और औषधीय वनस्पति जलकर राख हो गई। जंगल में आग लगने की जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को नहीं होने पर सोमवार रात तक आग धधकती रही। शाम 7 बजे सूचना पर कुशलगढ़ रेंजर घनश्यामसिंह सिसोदिया कर्मचारियों के साथ पहुंचे और आग बुझाई। कुछ लोगों ने बताया कि कोठारिया, गल्धर और आमलीपाड़ा गांवों के जंगल में जंगल को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी।