पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की

कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

कुशलगढ़| दक्षिण भारत कर्नाटक चुनाव में 104 सिट लाकर बी एस येदियुरप्पा के सीएम बनने, ढाई दिन बाद सरकार गिरने पर कुशलगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष जयंतीलाल कोवालिया के नेतृत्व में पीपली चौराहे पर जमा होकर आतिशबाजी की तथा खुशी जाहिर की।

कोवालिया ने अल्पमत भाजपा सरकार के गिरने को सत्य की विजय बताया। इस दौरान पीसीसी सदस्य हंसमुख लाल सेठ, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, कुशलगढ़ प्रधान रमीला खडिय़ा, पूर्व नपाध्यक्ष राघवेश चरपोटा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष नाथु भाई मईडा, एडवोकेट हव सिंह कटारा, पोटलिया सरपंच छगनलाल खडिय़ा, तुलसीराम चौैहान, वसूनी सरपंच देवचदं दामा मौजूद रहे।

नवागांव. कर्नाटक मे भाजपा की अल्पमत सरकार द्वारा इस्तीफा देने पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी छोटी सरवन के कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर आतिशबाजी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश चन्द्र कटारा, नारायण लाल मईडा, सुरेश कटारा, बहादुर भाई, कमलेश वड़किया मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...