पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैदल आ रहे दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर

पैदल आ रहे दो बच्चों को कार ने मारी टक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस थाना पाटन के छोटी सरवा कस्बे में गुरुवार को हालरपाड़ा गांव से पैदल चलकर आ रहे दो बच्चों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बच्चे घायल हो गए। महुड़ा ग्राम पंचायत के मोरझरी निवासी धर्मेंद्र पिता खुमा तथा अनिल पिता गौतम छोटी सरवा के हालरापाड़ा गांव से अपने घर मोरझरी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान छोटी सरवा के आगे पाटन की ओर से आ रहे अज्ञात कार सवार ने दोनों बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल कुशलगढ़ सीएचसी ले गए, जहां दोनों बालकों को उल्टी की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किए बिना बांसवाड़ा रैफर करने को कहा। इतने में सीएचसी में अपनी प|ी का इलाज करवा रहे प्रवीण कटारा ने डॉक्टरों से बात की तो दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बांसवाड़ा के लिए रैफर किया गया। इस बारे में पाटन थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट या जानकारी नहीं होने की बात कही गई।

खबरें और भी हैं...