कुशलगढ़|पूर्व विधायक फतेहसिंह डामोर को लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। लोकतांत्रिक जनता दल का स्थापना सम्मेलन नई दिल्ली में हुअा, इसमें पार्टी के संरक्षक शरद यादव की मौजूदगी में कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक समाजवादी नेता फतेहसिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजयसिंह मईड़ा ने बताया डामोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।