पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावलियापाड़ा शिविर में देरी से आए अधिकारी, लोगों ने जताया रोष

बावलियापाड़ा शिविर में देरी से आए अधिकारी, लोगों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़| ग्राम पंचायत बावलियापाड़ा में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में ग्रामीणों का आना सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया, मगर ढाई घंटे तक किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से सैकड़ों ग्रामीणों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। साढ़े 12 बजे के बाद उपखंड अधिकारी जयवीरसिंह कालेर, विकास अधिकारी रामखिलाड़ी मीणा, तहसीलदार परमानंद मीणा आदि पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ राजस्व शिविर शाम छह बजे तक चला। इसमें नामांतरण, बंटवारे, श्रमिक पंजीयन, पालनहार योजना, वृद्धावस्था पेंशन सहित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। सरपंच निरमा देवी, ग्राम विकास अधिकारी रामावतार सहित पंचायतीराज से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...