पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुशलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पाइप लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

कुशलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पाइप लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलगढ़. पाइप लाइन से बहता पानी।

भास्कर संवाददाता| कुशलगढ़

क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने मुर्दाघर के पास एक पाइप लाइन टूट जाने से इन दिनों हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी काफी लम्बे समय से ऐसे ही बह रहा है, इसका अंदाजा ऐसा लगाया जा सकता है कि पानी बहने के कारण दीवार पर काई जम गई है। दीवार भी इससे काफी कमजोर हो चुकी है। जलमित्र प्रवीण कटारा ने इसकी जानकारी और फोटो भास्कर को उपलब्ध कराया है। कटारा का कहना है कि एक तरह तो नॉन कमांड क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गर्मी के दिनों में तो एक बाल्टी पानी मुश्किल से मिलता है। ऐसे में लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह से पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन जिम्मेदार इसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस पाइप लाइन से पूरे स्वास्थ्य केंद्र पानी की सप्लाई होती है।

खबरें और भी हैं...