छोटी सरवन के शांत कुटीर में भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा।
भास्कर संवाददाता|छोटा डूंगरा
कस्बे की शांत सेवा कुटीर में रविवार से भागवत कथा ज्ञान सप्ताह शुरू हुआ। कथा से पहले गंगाजल कलशयात्रा निकाली। महंत हरिदास महाराज के सान्निध्य में धार्मिक उत्सव शुरू हुआ। कथावाचक वृंदावनवासी विष्णु शास्त्री महाराज हैं। कथा के पहले दिन गंगाजल कलशयात्रा शांति कुटीर आश्रम से शिव मंदिर तक निकाली। शोभायात्रा में संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर, विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया, सज्जनगढ़ प्रधान मोती भूरिया, कुशलगढ़ प्रधान रमीला खड़िया, उदयसिंह मेरावत, दिनेश मेरावत, प्रताप मेरावत, नाथूसिंह, रमेश मेरावत, बापूलाल खज्जा समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
धर्म-समाज-संस्था