घर में सोई महिला से ज्यादती करने वाले आरोपी को जेल
सज्जनगढ़| घर में सोई महिला के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी दिलीप पुत्र गांगजी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कुशलगढ़ कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। थानाधिकारी प्रवीणसिंह सिसोदिया ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट थी कि 13 अप्रैल की रात को वह घर में सोई थी तभी दिलीप आया और मेरे साथ ज्यादती की। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी।