भाजपा एसटी मोर्चा कुशलगढ़ नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
कुशलगढ़| भाजपा एसटी मोर्चा कुशलगढ़ नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की अनुशंसा पर कुशलगढ़ एसटी माेर्चा अध्यक्ष बबलू मईड़ा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेष बैरागी के निर्देशन में हुआ। इसमें उपाध्यक्ष विजय अड़, प्रवीण अहारी, संजय डिंडोर, प्रमोद निनामा, ऋतिक डामोर, महामंत्री दिनेश रावत, पवन मनात, दीपक निनामा, मंत्री संजू गुदा, फतेहशंकर पारगी, राजेश भाभोर, राहुल कटारा, कुन्दन मनात, ऋकेश मईड़ा, कोषाध्यक्ष लोकेंद्र डोडियार को मनोनीत किया। साथ ही 11 आमंत्रित सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।