समाज के विकास और कुरीतियों को दूर करने के नाम पर मांगा समर्थन
पलारी| छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव 15 अप्रैल को होगा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संडी निवासी डॉ. राम कुमार सिरमौर गांव-गांव जाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक और जनसंपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं। अंचल के ग्राम कौड़िया, पलारी, जर्वे, जारा, देवसुंदरा, दतान कोसमंदी, सेजा खोरसी, गोंडा, गिर्रा, वटगन, ओड़ान, खरतोरा, मुड़पार, कर्मा, संडी, कुसमी सहित दर्जनों गांव का उन्होंने दौरा अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया।
इस दौरान उन्होंने समाज के विकास और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, युवा-युवतियों को शिक्षा के लिए पहल करने और समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही। सिरमौर ने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव है। इसलिए कुर्मी समाज में शिक्षा को अनिवार्य करने की दिशा में काम किया जाएगा। लोगों को रोजगार मूलक शिक्षा के लिए समय-समय पर शिविर लगाकर मार्गदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ राजप्रधान पलारी देवक वर्मा, उपराज प्रधान नरेंद्र वर्मा, पंच राम, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, नंद वर्मा, टेकराम, रामखिलावन, पवन, उमाशंकर, मिथलेश, नाथू, बिसोंहा, चैतन्य चंद्रवंशी, लखन लाल वर्मा, कामराज सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. सिरमौर अपने लिए जर्वे गांव में समर्थन मांगते हुए।