कुसमंुडा रोड पर भिड़ी दो बाइक, एक ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत
कोरबा-कुसमुंडा रोड पर वैशाली नगर के पास शनिवार की दोपहर आमने-सामने आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सड़क के दूसरी ओर उतरकर सामने आ रही ट्रेलर से टकरा गई। जिससे उक्त बाइक को चला रहे विकासनगर (कुसमुंडा) के एमडी कालोनी निवासी नारायण सिंह ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक में सवार व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मर्ग कायम कर शव को पाेस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया।