इमलीछापर फाटक के पास ट्रेलर में टक्कर, एक वाहन का केबिन क्षतिग्रस्त
कुसमुंडा| कुसमुंडा के इमलीछापर रेलवे फाटक के पास शनिवार की सुबह दो ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में ट्रेलर क्रमांक सीजी-04-जेएच-0556 का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के बीच सड़क में फंसने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जिसके बाद बाइपास रास्ते से होकर वाहन निकले। बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया तब आवागमन बहाल हुआ। पुलिस वाहन जब्त करके मामले में जांच कर रही है।