पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मालकसर में बाइक को जीप ने मारी टक्कर, एक की मौत

मालकसर में बाइक को जीप ने मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांडवा. गांव मालकसर के पास पड़ी जीप व बाइक।

सांडवा | गांव मालकसर में शुक्रवार को श्मशान भूमि के पास बारात की बस को ओवर टेक कर रही बाइक को सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त युवक भी बारात में बाइक पर सवार होकर लाडनूं जा रहा था। जानकारी के अनुसार जिल्ली निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवानाराम जाट शुक्रवार को गांव से लाडनूं गई बारात में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। मालकसर के पास उसने बारात की बस को ओवरटेक किया, इसी दौरान सामने से आ रही जीप के चालक ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को निजी वाहन से सांडवा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे को लेकर श्रवणराम पुत्र चन्द्राराम जाट निवासी जिल्ली की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ।

खबरें और भी हैं...