जसवंतगढ़ में महिलाओं ने मटकी फोड़ प्रदर्शन किया
क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में पिछले कई माह से व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समस्या से परेशान लोगों ने जलदाय विभाग की टंकी के पास धरना दिया तथा महिलाओं ने मटकी फोड़कर प्रदर्शन किया।
सुबह नौ बजे ही पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी जलदाय विभाग की टंकी के पास एकत्रित हो गई तथा नारेबाजी कर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने मटके फोड़कर विरोध जताया तथा जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़कर पानी की स्थित देखी। गांव में धरने की सूचना मिलने पर तीन घंटे बाद लाडनूं से जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कई वार्डों में पिछले दो साल से पानी नहीं आ रहा है, लोगों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलदाय विभाग के एईएन नवर|मल ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
जसवंतगढ़. पानी नहीं मिलने से परेशान महिलाएं मटकी फोड़कर प्रदर्शन करते हुए।
रतनगढ़ में टैंकरों की सप्लाई पर निर्भर हैं कस्बेवासी
रतनगढ़. गर्मी के इस दौर में शहर के कई वार्डों में पानी की किल्लत चल रही है। हालांकि विभाग ने अपने टैंकर भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध करवा रहे हैं, लेकिन टैंकरों का समय निश्चित नहीं होने से लोग परेशान हैं और कई मौहल्लों में तो तेज धूप में भी पानी भरने पर मजबूर हैं। शहर के वार्ड 21, 25, 31, 35 सहित शहर के 10 वार्डों में पानी की किल्लत चल रही है। ऐसे में विभाग टैंकर भिजवा रहा है, जिससे लोग पानी की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग 34 टैंकर दौड़ रहे हैं।