पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अम्बेडकर भवन बनाने के लिए पालिका ने हटाए अतिक्रमण

डॉ. अम्बेडकर भवन बनाने के लिए पालिका ने हटाए अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं . दशहरा मेला मैदान के पास अतिक्रमण हटाते पालिका कर्मी।

भास्कर संवाददाता| लाडनूं

नगरपालिका ने बुधवार को यहां करंट बालाजी मंदिर के सामने दशहरा मेला मैदान के पास एवं संस्कृत स्कूल के उत्तरी तरफ स्थित नगर पालिका के स्वामित्व की 65 बीघा भूमि से अतिक्रमणों को हटाया। पालिका कर्मचारियों एवं जेसीबी मशीन की मदद से इस क्षेत्र में लगाई गई बाड़, पत्थर आदि को हटा कर जमीन को साफ किया व अतिक्रमण मुक्त बनाया। इस भूमि पर नगर पालिका द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप डॉ. अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए जगह खाली की गई है।

इस भूमि पर पिछले करीब दो दशक से कांटेदार झाड़ियों से बाड़ बनाकर एवं पत्थर रोप कर व पत्थरों से कच्ची चुनाई की जाकर अतिक्रमण किया हुआ था।

अतिक्रमण हटाने गए दस्ते में कार्यालय सहायक संजय कुमार बारासा, राजस्व अधिकारी हाकम अली खां, महेंद्र जमादार एवं सफाई कर्मचारी शामिल थे। गौरतलब है कि इस भूमि पर हाल ही में विधायक मनोहर सिंह व पालिकाध्यक्ष संगीता पारीक ने डॉ. अम्बेडकर भवन के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...