पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम का 2 मई को दौरा तय होते ही अधिकारियों ने 8 दिन में ही केराप से 20 किमी दूर गेनाणा पहुंचा दिया नहरी पानी

सीएम का 2 मई को दौरा तय होते ही अधिकारियों ने 8 दिन में ही केराप से 20 किमी दूर गेनाणा पहुंचा दिया नहरी पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय से इंतजार के बाद अब जल्द ही लाडनूं क्षेत्र की उम्मीद पूरी होने वाली है। लाडनूं में नहरी परियोजना के पानी की 18 अप्रैल से सप्लाई शुरू हो जाएगी। रविवार को गेनाणा तक नहरी पानी पहुंच गया तथा उसे निम्बी जोधा तक पहुंचा दिया गया है। विधायक मनोहर सिंह गेनाणा व निम्बी जोधा पहुंचे तथा पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जगदीश प्रसाद पारीक, भाजपा शहर अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, नगर पालिका उपाध्यक्ष भाणु खां टाक, पार्षद ताजू खां मोयल आदि थे। इस अवसर पर एलएंडटी कंपनी के इंजीनियर अमन सिंह राठौड़ व नहरी परियोजना के एईएन नरेश रैगर उपस्थित थे। विधायक मनोहर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम तक लाडनूं में नहर का पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद इसकी टेस्टिंग की जाएगी और उसके बाद पाइप लाइनों की सफाई होगी। इसके बाद पानी की सप्लाई जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से लाडनूं में नहरी पानी की परियोजना के विधिवत उद्घाटन के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। वे 2 मई को लाडनूं आएंगी तथा लाडनूं की बहुप्रतीक्षित योजना नहरी पानी को आम जनता को समर्पित करेंगी।

तहसील क्षेत्र को 3 स्थानों से होगी जलापूर्ति

नहरी परियोजना एईएन नरेश रैगर ने बताया कि गेनाणा में रविवार को पानी पहुंच गया। अब पाइप लाइनों में मिट्टी वगैरह की सफाई के बाद 2 दिन बाद लाडनूं को पानी दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नहरी पानी का संग्रहण गेनाणा, लाडनूं व ध्यावा में किया जाएगा। इन तीनों जगहों पर पंप हाउस भी तैयार हैं तथा पूरे तहसील क्षेत्र में 31 उच्च जलाशयों का निर्माण हो चुका है। जिनसे पानी की आपूर्ति पूरे क्षेत्र में की जाएगी। इसके लिए 275 किमी लंबी लोहे की बड़ी पाइप लाइन व 446 किमी लंबी पीवीसी की पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी है। पानी टेस्टिंग के बाद सफाई का कार्य किया जाएगा व उसके बाद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि 7 अप्रैल की रात को नहरी पानी केराप पहुंचा था।

लाडनूं. नहरी पानी के पहुंचने पर अवलोकन करते विधायक व अन्य।

खबरें और भी हैं...