- Hindi News
- National
- रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, 62 कार्यकर्ताओं का सम्मान
रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, 62 कार्यकर्ताओं का सम्मान
स्थानीय छींपा पंचायत व छींपा यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में इस्लामिया मदरसा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 201 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्त संग्रहण कार्य जयपुर से आई संतोकबा दुर्लभजी व लाईफ केयर ब्लड बैंक की टीम ने किया। इस दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले 62 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। छिंपा समाज के अध्यक्ष मुंशी भाटी ने बताया कि यौमे छींपा के अवसर पर समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर मिसाल कायम की। इस मौके पर शहर काजी मो. अयूब अशरफी, अब्दुल कलाम फाउंडेशन के अध्यक्ष इंसाफ खां, छिंपा समाज के सचिव अयूब टाक, अयूब भाटी, आसिफ छिंपा , इरशाद, अफजल राव, हसन छिंपा, हुसैन छिंपा, अमीर, सोहिल, मास्टर अख्तर हुसैन, शाहरुख, शम्स तबरेज, असलम, कामरान बडगूजर, इमरान खान, इरफान, खालिद, आसिफ राव, जाकिर, असलम कोहिनूर मौजूद थे।
लाडनूं. रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा।