रैगर समाज का फैसला, विद्यार्थियों को देंगे निशुल्क कोचिंग
शहर में रैगर समाज की ओर से समाज के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सभी विषयों की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग सेंटर समाज के पूराने भवन में जुलाई महीने से शुरू किया जाना तय किया गया है। इसका फैसला रविवार को रैगरों का मोहल्ला लाडनूं में प्रस्तावित भवन में आयोजित की गई बैठक में लिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर नाम से नि:शुल्क कोचिंग शुरू की जाएगी। जिससे समाज के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। कोचिंग सेंटर पर समाज के शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क सेवाएं दी जाएंगी। इसके अलावा यहां प्रतिस्पर्धा संबंधी आवेदन फॉर्म निशुल्क भरने और उनके संबंध में संपूर्ण जानकारी देने की व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए रामलाल धौलपुरिया ने सहयोग के लिए घोषणा की। साथ ही समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज के रामलाल धौलपुरिया ने घोषणा की है कि वो प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षाओं में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। प्रियंका सबलानिया ने बैठक में नारी शिक्षा की आवश्यकता बताते हुए बालिकाओं को शिक्षा दिलाने पर बल दिया। रामसिंह रैगर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को बंद किए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक बुराइयों का त्याग नहीं करेंगे, समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हड़मान मल फुलवारिया ने की। मुख्य अतिथि एईएन लालाराम सबलानिया एवं अतिथि के रूप में भंवरलाल मौर्य, रामलाल धौलपुरिया, बाबूलाल मौर्य, रामकरण सबलानिया, प्रभुदयाल मुसलपुरिया, शांतिलाल फुलवारिया व बाबूलाल सबलानिया थे। बैठक में तुलसीराम सबलानिया, नथमल मास्टर, उगमाराम, पंकज, शांतिलाल, कन्हैयालाल मौर्य, राजेन्द्र कुमार तुनगरिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने शुरूआत में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर हजारीमल धौलपुरिया, मोहनलाल बालोटिया, नरेश तुनगरिया, विनोद फुलवारिया, महावीर नवल, भवानीशंकर, अशोक मौर्य, विमल कुमार, तिलोकचंद, मनोज कुमार, प्रेमप्रकाश तुनगरिया, ललित कुमार, महेंद्र, सीताराम, संपत, विकास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशचंद मौर्य ने किया।
पहल
10-12वीं परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को धौलपुरिया देंगे लैपटॉप
बैठक में कुरीतियों का त्याग करने पर जोर:
लाडनूं. रैगर समाज की बैठक में समाज के विकास व अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए।
भास्कर संवाददाता | लाडनूं