- Hindi News
- National
- बेनीवाल बोले चौथी हुंकार रैली सीकर में, जयपुर में नई पार्टी की करेंगे घोषणा
बेनीवाल बोले-चौथी हुंकार रैली सीकर में, जयपुर में नई पार्टी की करेंगे घोषणा
लाडनूं. ग्रामीणों को संबोधित करते खींवसर विधायक हुनमान बेनीवाल।
लाडनूं | खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के रविवार को निम्बी जोधा पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद वो तारानगर के लिए रवाना हुए। इससे पहले स्वागत समारोह में बेनीवाल ने कहा कि वो किसानों व जवानों की जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक किसानों व जवानों को उनके हक नहीं मिल जाते। बेनीवाल ने कहा कि जल्द ही सीकर में चौथी किसान हुंकार रैली की निकाली जाएगी। इसके बाद जयपुर रैली के दौरान नई पार्टी की घोषणा करेंगे। इस मौके पर भूराराम सिंवर, हिम्मत राम खीचड़, गोविंद भादू, गोपाल, तेजपाल, गंगाधर बिरड़ा, कंवरीलाल ढाका, राजू, गोविंद मंडा, महेन्द्र, प्रभुराम जांगिड़, श्रीराम शर्मा, भंवरलाल मंडा, रामकुंवार, रामचन्द्र बिडियासर, कृष्ण गोपाल कासनियां, राजकुमार व गौरीशंकर अटल आदि उपस्थित थे।