पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर सप्ताह पढ़ें आमने सामने। सत्तापक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता करेंगे सवाल जवाब

विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। हर सप्ताह पढ़ें आमने-सामने। सत्तापक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेता करेंगे सवाल-जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगन्नाथ बुरड़क: विधायक ने क्षेत्र को कमजोर प्रतिनिधित्व दिया है। विधानसभा में जनहित का कोई मुद्दा नहीं उठाया। पिछले साल सर्वे में लाडनूं विधायक को सबसे कमजोर विधायक बताया गया था। शहर में पांच दिन से खारा पानी आता है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पानी की और ज्यादा समस्या है।

विधायक मनोहर सिंह: चार साल में जितने काम हुए, उतने कभी नहीं हुए। हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सड़क है। लाडनूं के लिए 8 ट्यूबवैल खुदवाए। 3 उच्च जलाशय बनवाए, शहर के लिए नई पाइप लाइन स्वीकृत करवाई है। दो दिन बाद लाडनूं तक नहरी पानी आ जाएगा। पूरी तहसील को नहरी पानी मिलने लगेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 मई को लाडनूं में करेंगी। पानी 5 साल पहले आ जाता, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मुझे कमजोर बताने वाले देखंे तो सही, उन्हें मैंने ही हराया है।

जगन्नाथ बुरड़क: कृषि मंत्री रहे हरजीराम बुरड़क ने अपने कार्यकाल में लाडनूं में कृषि डिप्लोमा सेंटर खुलवाया, उद्यान विभाग कार्यालय खुलवाया। इन कार्यालयों को बाहर भिजवा दिया गया। विधायक ने कोई कार्रवाई नहीं की। आवाज तक नहीं उठाई, क्यों?

विधायक मनोहर सिंह: हरजीराम बुरड़क कृषि मंत्री थे तो पद का उपयोग करके ये कार्यालय खुलवाए थे। लेकिन उनकी यहां उपयोगिता नहीं थी। कृषि डिप्लोमा सेंटर में मात्र 9 विद्यार्थी थे, जो बाहर के थे। उद्यान विभाग की भी यहां जरूरत नहीं थी।

जगन्नाथ बुरड़क: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाडनूं में ट्रोमा सेंटर स्वीकृत किया था। शिलान्यास भी हो गया था। इस सरकार के आने के बाद क्रियान्विति आज तक नहीं हो पाई।

विधायक मनोहर सिंह: पिछली सरकार ने ट्रोमा सेंटर की केवल स्वीकृति दी थी। बजट नहीं दिया था। इसलिए शुरू नहीं हुआ। अभी ट्रोमा सेंटर का कोई प्रावधान नहीं है। राजकीय अस्पताल में ब्लड बैंक बनवाया है। जो 2 मई से शुरू कर दिया जाएगा।

जगन्नाथ बुरड़क: डिस्कॉम अधिकारी वसूली कर रहे हैं। कृषि कनेक्शन शिफ्ट करने 1.50 लाख तक रिश्वत ली जा रही है।

विधायक मनोहर सिंह: भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद हैं। जो लोग चोरी की बिजली से कुओं पर पंप चलाते हैं, उनके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही। रिश्वत मांगने की बात बिल्कुल झूठी है।

जगन्नाथ: कृषि मंडी, सरकारी कॉलेज, रीको क्षेत्र और बस स्टैंड का वादा पूरा क्यों नहीं किया?

विधायक मनोहर सिंह: इतनी कृषि आय नहीं कि कृषि मंडी खुले। रीको के लिए कृषि विभाग की एनओसी मिलनी है।

विधायक मनोहर सिंह

हम कोरी घोषणाएं करने या पत्थर लगाने में नहीं, काम करने में भरोसा करते हैं। हमारे प्रयास से ही नहरी पानी की योजना साकार हुई। मनोहर सिंह, विधायक, लाडनूं

जगन्नाथ बुरड़क

विधायक मनोहर सिंह|कांग्रेस ने सीवरेज-ट्रोमा सेंटर के लिए बजट क्यों न दिया?

जगन्नाथ का जवाब: हम तो सीवरेज-ट्रोमा सेंटर लाए भाजपा ने इन्हें निरस्त करवाने का ही काम किया है

विधायक और इनकी सरकार ने चुनाव से पहले जो वादे किए पूरे नहीं करवा पाए। जनता सब जानती है। चुनाव में जवाब देगी। जगन्नाथ बुरड़क, पूर्व प्रधान, लाडनूं

विधायक मनोहर सिंह: कांग्रेस सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में सीवरेज और ट्रोमा सेंटर की केवल स्वीकृति दी। बजट जारी नहीं करवाया। लाडनूं को नहरी पानी 5 साल पहले ही मिल जाता। कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। अब नहर का पानी हम लेकर आ रहे हैं।

जगन्नाथ बुरड़क: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाडनूं में ट्रोमा सेंटर स्वीकृत किया था। शिलान्यास भी किया। कांग्रेस सरकार ने ही सीवरेज की स्वीकृति दे शिलान्यास करवाया। इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इन योजनाओं को निरस्त कर दिया। नहरी पानी का काम कांग्रेस शासन में ही शुरू हुआ था। सोनिया गांधी ने जायल और केराप में शिलान्यास किया था। इस सरकार ने दो-तीन साल तक काम बंद रखा। अब चुनाव से पहले काम करवा रहे हैं। ये काम बंद नहीं करते तो 2014 तक नहरी पानी लाडनूं आ जाता।

विधायक मनोहर सिंह: पिछली सरकार ने केवल पत्थर और बोर्ड लगाए थे। काम नहीं किए। कुशलपुरा में सड़क की बिना स्वीकृति बोर्ड लगाए। कसुंबी-सुजानगढ सड़क बनी नहीं पर बोर्ड लगा दिए।

जगन्नाथ बुरड़क: बिना स्वीकृति एक भी बोर्ड नहीं लगाया। कसुंबी-सुजानगढ सड़क 4 किमी स्वीकृत थी। जो पूरी होने पर ही लोकार्पण किया। यह सरासर गलत आरोप है कि कहीं भी बिना स्वीकृति के पत्थर या बोर्ड लगाए गए हो।

विधायक मनोहर सिंह : पिछले विधायक ने शहर में काम नहीं करवाए। लोग काम लेकर जाते थे तो वे उन्हें एक ही जवाब देते थे कि शहरी क्षेत्र के लोगों की उनको जरूरत ही नहीं है।

जगन्नाथ बुरड़क: वाटर वर्क्स के पीछे सरकारी कार्यालय, विद्यालय व छात्रावास बनवाए। छिपोलाई में जीएसएस बनवाया। शहर में हमारे समय में एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता था। अब 5 दिन से पानी मिल रहा है। डिस्कॉम का शहरी कार्यालय अलग किया। ग्रामीण कार्यालय अलग खुलवाया था।

विधायक मनोहर सिंह: लाडनूं राजकीय अस्पताल में डॉक्टर तो नहीं लगा सके। उनके समय में सिर्फ दो डाॅक्टर थे। आज 17 डॉक्टर कार्यरत हैं। आंखों का सरकारी अस्पताल बंद ही करवा दिया था। जिसे हमने शुरू करवाया है। जावा बास डिस्पेंसरी बंद करवा दी। उसे भी भवन बना शुरू करवाया है। उनकी नीति जन विरोधी रही थी।

जगन्नाथ बुरड़क: जब हमारी सरकार थी तो सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे। अस्पताल में पद खाली तो अब भी हैं, अभी की सरकार भी पूरे पद नहीं भरवा सकी है।

खबरें और भी हैं...