पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिडियासर बने जाट तेजवीर सेना के अध्यक्ष

बिडियासर बने जाट तेजवीर सेना के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र थालोड़ व राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बटेसर ने कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए रामचंद्र बिडियासर रताऊ को लाडनूं तहसील से तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान बिडियासर ने तहसील कार्यकारिणी का गठन करते हुए विनोद बाजिया उपाध्यक्ष, विनोद ठोलिया महासचिव, राजेन्द्र खीचड़ को संयुक्त सचिव का पद अपनी कार्यकारिणी में दिए। सभी पदाधिकारियों से समाज हित मे कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष बिडियासर एवं अन्य पदाधिकारियों को कृष्णा स्कूल रताऊ के प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल कासनियां ने बधाई दी।

खबरें और भी हैं...