पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैविभा विवि शुरू करेगा नैचुरोपैथी, योग और आयुर्वेद कोर्स

जैविभा विवि शुरू करेगा नैचुरोपैथी, योग और आयुर्वेद कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैन विश्व भारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में शीघ्र ही नैचुरोपैथी व योग, आयुर्वेद पर कोर्सेज शुरू किए जाएंगे। इनके अलावा अब यहां विभिन्न प्रकार के रोजगार परक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। इनमें स्थानीय उद्योगों की आवश्यकताओं को देखते हुए उनके अनुकूल स्किल डेवलेपमेंट कोर्स बनाए जाएंगे। यहां पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट के कार्यक्रमों को अधिक सक्षम बनाया जाएगा ताकि उनका पूरा लाभ विद्यार्थियों को मिल सके।

वे यहां यूजीसी की 12बी की टीम द्वारा यूजीसी को दी गई रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा दिए गए सुझावों को लागू करने के बारे में बता रहे थे। प्रो. दूगड़ ने बताया कि यह विश्वविद्यालय जैन दर्शन पर आधारित है। इसलिए यहां जैन दर्शन के संबंध में ऐसे कोर्स डवलप किए जाएंगे, जो छात्रों को रोजगार भी उपलब्ध करवा सके। इन सभी को लागू करने के लिए उन्होंने समय-सीमा तय की तथा अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।

लाडनूं के जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय में सम्बोधित करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व उपस्थित स्टाफ।

अब राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद की आएगी टीम

उन्होंने बताया कि यूजीसी की 12 बी टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट पूरी तरह से संस्थान के पक्ष में की गई सिफारिश के रूप में है। जिसमें उनके द्वारा किए गए अवलोकन में विश्वविद्यालय के भौतिक संसाधनों को श्रेष्ठ बताया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को किसी वैधानिक संस्था की तरह संचालित किया जाना तथा छात्रावास व स्टाफ के आवास की व्यवस्थाओं की भी रिपोर्ट में तारीफ की गई है। प्रो. दूगड़ ने जानकारी दी कि रिपोर्ट में इस डीम्ड विश्वविद्यालय को अपने उद्देश्यों के अनुकूल एवं जैन दर्शन को समर्पित जैन साहित्य, अनुवाद आदि पर फोकस बताया तथा प्राकृत भाषा व उसके डिजीटाईजेशन आदि पर भी संतोष जताया गया। कुलपति ने इसके लिए स्टाफ द्वारा की गई मेहनत को श्रेय देते हुए कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम विश्वविद्यालय का दौरा करेगी। जिसमें भी सबको पूर्ववत ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन करना है। बैठक में प्रो. रेखा तिवाड़ी, प्रो. आनंद प्रकाश, प्रो. बीएल जैन, अभिषेक चारण आदि ने इस सफलता के लिए कुलपति के नेतृत्व की सराहना की तथा नेक की टीम के समक्ष भी इसी तरह से श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा, प्रो. समणी संगीत प्रज्ञा, डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डाॅ. रविंद्र सिंह शेखावत, डाॅ. युवराज सिंह, डाॅ. अशोक भास्कर, डाॅ. विवेक माहेश्वरी, निरंजन सांखला, दीपक माथुर, नुपूर जैन, सोनिका जैन, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, सुनीता इंदौरिया, डाॅ. अमिता जैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...