पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंवरा में मंदिर का वार्षिकोत्सव 25 को

तंवरा में मंदिर का वार्षिकोत्सव 25 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| गांव तंवरा स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 25 अप्रैल को सुबह 10.15 बजे आयोजित होने वाले समारोह में अनेक राजनेता व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पीसीसी सदस्य रवि पटेल ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी करेंगे। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल, पूर्व सांसद गोपाल सिंह इड़वा, विधानसभा में मुख्य सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, जिला प्रमुख सुनीता चौधरी, सरदार शहर विधायक व पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा व पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा होंगे। वीर तेजाजी मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में समारोह की तैयारियां जारी है।

खबरें और भी हैं...