पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ और उन्नाव केस : लाडनूं में ज्ञापन, कहा दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

कठुआ और उन्नाव केस : लाडनूं में ज्ञापन, कहा - दोषियों को दी जाए फांसी की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम महासभा एवं सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू के कठुआ में मासूम आसिफा के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या मामले में एसडीएम रामसिंह राजावत को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को फांसी पर लटकाने व दुष्कर्म कानून में संशोधन की मांग की।

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में बताया कि सरकार एक ओर बेटी बचाओ का दम भर रही है। वहीं इस सरकार के राज में बेटियां दम तोड़ रही हैं। उनकी सुनवाई करने वाला भी कोई नहीं है। जम्मू के कठुआ में आसिफा व यूपी के उन्नाव क्षेत्र में किए गए एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले में दोषी विधायक कुलदीप सिंह व अन्य दोषी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।

ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सदस्य रवि पटेल, अयूब खान, मोहसिन सिलावट, मुस्लिम महासभा अध्यक्ष इरफान क्यामखानी, अरमान खान, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस वसीम अकरम मुगल, एडवोकेट हरीश मेहरड़ा, रोशन खान दायमखानी, इमरान भुट्टा, तस्लीम आरिफ मुन्ना, सिराजु, प्रिंस जांगिड़, मुश्ताक हाथीखानी, फिरोज मोयल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

लाडनूं. मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता ज्ञापन देते हुए।

खबरें और भी हैं...