पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडनूं में बल्खी गैरेज क्षेत्र के दोनों तरफ शराब की दुकानें, महिलाओं ने ठेके के सामने दिया धरना

लाडनूं में बल्खी गैरेज क्षेत्र के दोनों तरफ शराब की दुकानें, महिलाओं ने ठेके के सामने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में बल्खी गैरेज क्षेत्र के दोनों तरफ लगे शराब के ठेकों को हटाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और ठेके के सामने धरने पर बैठ प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद मंजू ने बताया कि एक होटल व उसके पास दोनों तरफ शराब ठेका लगाया है। इस शराब ठेके के पास मस्जिद एवं स्कूल दोनों स्थित है। इसके अलावा यहां दोनों तरफ आम रास्ता होने से दिनभर महिलाओं व आमजन का गुजरना होता रहता है। यहां शराब ठेका लगाने से दिनभर एवं देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे महिलाओं का इस रास्ते से गुजरना तक दूभर हो गया है। साथ ही पास के मोहल्ले के बच्चों पर इसका बूरा असर पड़ रहा है। ठेके के विरोध में वार्ड वासियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया तथा स्थानीय पुलिस थाना व आबकारी विभाग डीडवाना को भी ज्ञापन देकर शराब की दुकानों को बस्ती से दूर करने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंशी तेली, वसीम अकरम मुगल, वार्ड पार्षद मंजू, मुहम्मद अली, मुहम्मद आसिफ, अस्मां बानो, जरीना, असलम सिलावट आदि ने रोष व ठेके के प्रति अपनी आपत्ति जताई।

लाडनूं. शराब ठेके के विरोध में धरने पर बैठे मोहल्लेवासी।

खबरें और भी हैं...