पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे के करंट बालाजी चौराहे पर सर्किल बनाए जाने की मांग

हाईवे के करंट बालाजी चौराहे पर सर्किल बनाए जाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मंगलपुरा एवं लाडनूं शहर के निवासियों ने सोमवार को यहां एसडीएम को ज्ञापन देकर एनएच 65 पर स्थित करंट बालाजी चौराहे पर सर्किल बनाने की मांग की हैं। ज्ञापन में मांग की है कि डीडवाना से सुजानगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 65 पर नागौर से सालासर जाने वाली निर्माणाधीन फोर लेन हाइवे हैं। जिस पर रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर ओवरब्रिज पुलिया का निर्माण किया जाना जारी है। इस मार्ग पर वन विभाग की नर्सरी के पास भी एक और पुलिया बनाया जा रहा हैं। यह एनएच होने से इस पर वाहनों की संख्या बहुत अधिक रहती है और उनमें भी भारी वाहन बहुत ज्यादा होते हैं। इन पर पुलिया बनने के बाद वाहनों की गति भी बढ़ जाएगी। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाएगी। वर्तमान में भी करंट बालाजी वाली रोड जो गांव मंगलपुरा व लाडनूं आने-जाने का मुख्य मार्ग है। लेकिन अब यहां तेज गति से चलने वाले अधिक वाहनों के कारण इस चौराहे को पार करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने लिखा है कि यदि कोर्ट के पास गोल सर्किल बना दिया जाए तो राहगीरों, दुपहिया वाहन चालकों का गुजरना सुरक्षित बन सकता हैं तथा आए दिन होनी वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता हैं। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सैनी, रामेश्वर जाट, देवेंद्र सैनी, महादेव सैनी, सोनू भाटी, अनुज, ताराचंद, प्रवीण, सहीराम, शिवकरण रैगर, ऊषा देवी, सरला देवी, चंदा, सपना सैनी, धनेश सैनी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...