बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
जसवंतगढ़| डिस्कॉम की अनदेखी के कारण जसवंतगढ़ कस्बे में दिनभर बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाडनूं स्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने पर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली कटौती हो रही है। इससे पूर्व 12 व 13 मई को भी 12 घंटे से अधिक बिजली कटौती रही। लगातार तीन चार दिनों से बिजली की कटौती होने के कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है।