पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैनी समाज का रोजगार सूचना केंद्र बनेगा

सैनी समाज का रोजगार सूचना केंद्र बनेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनी समाज की प्रतिनिधि संस्था सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह शनिवार को हुआ। इस मौके पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रेमसुख टाक ने कहा कि जो समाज शिक्षा में पिछड़ जाता है। वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। शिक्षा के बूते ही प्रतिस्पर्धा के युग में आगे बढ़ना संभव है। पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ सैनी समाज को तभी मिल पाएगा। जब युवक-युवतियां शिक्षित होंगे। समाज के पदाधिकारियो ने कहा कि समाज में व्याप्त कई तरह की कुरीतियों को हम सभी को मिलकर त्यागना होगा। साथ ही बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझकर दोनों को समान समझना होगा। जब बेटी को बेटे के समान दर्जा नहीं दया जाएगा तब तक समाज में बेटियों के लिए अलग ही सोच बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बेटी को बेटे के बराबर शिक्षा न दिलाकर उसे कम पढ़ाया जाता है। जबकि बेटी के शिक्षित होने से दो एक से अधिक परिवार शिक्षित होते हैं।

संस्था के प्रशासक जगदीश यायावर ने सैनी अतिथि भवन में रोजगार सूचना केंद्र खोलने, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व प्रोत्साहन, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं का ज्ञान व कौशल बढ़ाने की आवश्यकता जताई। समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरली मनोहर टाक ने समाज की उम्मीदों के अनुरूप काम करने का विश्वास दिलाया। पूर्व अध्यक्ष हिम्मताराम टाक ने कार्यकारिणी सदस्यों एवं प्रशासक का सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष हिम्मताराम टाक को भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने साफा व माला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर दुलीचंद टाक, राजेंद्र कुमार टाक, भवानीशंकर तंवर, गणपतलाल टाक, रामलाल सैनी, बालचंद टाक, सांवरमल माली और गजराज माली आदि मौजूद थे।

आयोजन

लाडनूं के सैनी अतिथि भवन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ

13 मई को चुने गए थे तीन पदाधिकारी, अब किया गया कार्यकारिणी का विस्तार

सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सैनी अतिथि भवन में शपथ दिलवाई गई। संस्था के द्विवार्षिक चुनाव में 13 मई को अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया था। अध्यक्ष मुरली मनोहर टाक, उपाध्यक्ष मांगीलाल महावर, मंत्री महावीर प्रसाद तंवर, सहमंत्री हनुमंत सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष मानसिंह सांखला, हिसाब परीक्षक जंवरीमल पंवार, स्टोर कीपर ललित कुमार टाक, संगठन एवं प्रचार मंत्री यशपाल आर्य, सांस्कृतिक एवं खेलकूद मंत्री लक्ष्मीनारायण सांखला, सदस्य भागीरथ राम कच्छावा, जगदीश प्रसाद टाक, पुखराज चौहान, गजराज सांखला, माणकचंद सांखला, पन्नालाल मारोठिया, दीनदयाल गौड़, बाबूलाल सांखला, डालमचंद सांखला, पूनमचंद यादव, सुरेंद्र कुमार टाक और निर्मल आर्य को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इससे पहले कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के साथ समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही गई।

खबरें और भी हैं...