पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडनूं में ट्रैक्टर पलटने से 1 की मौत, बालाजी चौराहे पर बस की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल

लाडनूं में ट्रैक्टर पलटने से 1 की मौत, बालाजी चौराहे पर बस की टक्कर से बाइक सवार तीन जने घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार जने घायल हो गए। एनएच 65 पर करंट बालाजी चौराहे के पास एक बस द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने से तीन जने घायल हो गए। गौपुत्र सेना के कार्यकर्ताओं ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लाडनूं से जयपुर जाने वाली बस से बीदासर दडी़बा निवासी मदनलाल पुत्र मूलाराम व समेर पुत्र जेठाराम तथा रघुनाथपुरा रतनगढ़ निवासी मनोज कुमार पुत्र कुन्दण मल मोटरसाइकिल पर सवार थे। अचानक बस से टक्कर होने से करीब 10 फीट तक घसिटते चले गए। घायलों को गौपुत्र सेना के रामेश्वर जाट, लोकेंद्र सिंह नरूका, देवेन्द्र टाक, नंदू सैनी व जनराज ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची, अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। दूसरी घटना में सुनारी रोड पर पानी लेने जा रहे ट्रैक्टर से लगे टैंकर के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक व्यक्ति मो. मुंशी (22) पुत्र सरवर खां निवासी शहरिया बास है। जबकि घायल व्यक्ति आसिफ (18) पुत्र नानूखां निवासी जावा बास है। जानकारी अनुसार ये पानी भरने जा रहे थे कि टैंकर के आगे गाय आ गई। जिसे बचाने मेंं ट्रैक्टर पलट गया।

लाडनूं. दुर्घटना के बाद बस के नीचे पड़ी बाइक।

कुछ दिन पहले बस की टक्कर से हुई थी महिला की मौत, फिर भी नहीं बनाया जा रहा सर्किल

करंट बालाजी चौराहे पर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार हो रहा है। जिसको लेकर मंगलपुरा गांव के लोग और शहर के लोग यहां पर सर्किल बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक ऐसी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि समस्या काे लेकर कई बार जिम्मेदारों को बताया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि तीन दिन पहले इसी चौराहे पर बस की टक्कर से एक बाइक सवार महिला की मौत हुई थी और एक घायल हुआ था। जबकि दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने सर्किल निर्माण की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था और एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

खबरें और भी हैं...