लाडनूं| होस्पिटल रोड स्थित सांखला भवन के सुजला होस्पिटल में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। भामाशाह सागरमल नाहटा ने कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा से बढ़ कर कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने बताया कि एसएम नाहटा फाउंडेशन के तत्वावधान में पिछले कई सालों से कोलकाता एवं लाडनूं में विभिन्न आयामों से मरीजों की सेवा का कार्य कर रहे हैं।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. देवेन्द्र कुमार गर्ग, मूत्ररोग विशेषज्ञ डाॅ. नितिन नेगी, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डाॅ. सोमदेव बंसल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डाॅ. चेतना कश्यप, शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. एस खान ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर फारूक खां रोडू मौजूद थे।