पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधान बोले लोकतंत्र की हुई जीत

पूर्व प्रधान बोले- लोकतंत्र की हुई जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं| पीसीसी सदस्य व पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की विधायकों को खरीदने की कोशिश नाकाम रही और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप से आखिर लोकतंत्र की विजय हुई है। वे यहां कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद शनिवार रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। बिना बहुमत के ही मुख्यमंत्री की शपथ लेकर विधायकों की खरीद-फरोख्त से सरकार का गठन करना चाहते थे, जिसमें विफल रहे। आखिर लोकतंत्र विजयी रहा। शकूर खां मोयल ने भी भाजपा की इस हरकत को निंदनीय बताया। पार्षद विजय कुमार भोजक, सैनी समाज के अध्यक्ष मुरली मनेाहर टाक ने भी विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में कासिफ बल्खी, फुलेखां हाथीखानी, हिम्मताराम टाक, माणकचंद लोहिया, यशपाल आर्य, बाबू मो. छींपा, बाबू खां, खलील बिसायती, शांतिलाल रैगर, मुरली मनेाहर टाक, विजय कुमार, शकूर खां मोयल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...