पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोर्ट ने फायरिंग के आरोपी को रिमांड पर सौंपा, पिकअप और पिस्तौल की बरामदगी अभी बाकी

कोर्ट ने फायरिंग के आरोपी को रिमांड पर सौंपा, पिकअप और पिस्तौल की बरामदगी अभी बाकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 6 माह पूर्व तहसील के गांव कसूंबी में पुलिस बल पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मोहनराम को पुलिस ने दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है। बुधवार को जसवंतगढ़ पुलिस ने आरोपी को न्यायालय मेंं पेश किया तथा उसका रिमांड मांगा।

इस पर न्यायालय ने दो दिनों का रिमांड स्वीकार किया है। थानाधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि अभी इनके कब्जे से घटना के दिन प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की पिकअप गाड़ी और फायरिंग के लिए प्रयुक्त की गई पिस्तौल की बरामदगी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने 22 नवंबर 2017 के इस प्रकरण में डीडवाना सब जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत आरोपी मोहनलाल ढाका व कंवरी लाल ढाका को सोमवार को गिरफ्तार किया था।

आरोपी कंवरी लाल को तो न्यायालय ने पहले ही वापस जेल भिजवा दिया था और आरोपी मोहनलाल को बुधवार को न्यायालय ने दो दिनों का पुलिस रिमांड दिया है। थानाधिकारी का कहना है कि इन आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे अवैध शराब का कारोबार करते हैं। हरियाणा से वे अवैध शराब लाते हैं तथा गुजरात व स्थानीय स्तर पर आसपास में अवैध शराब की सप्लाई करते हैं।

लाडनूं. फायरिंग के आरोपी- मोहनलाल व कंवरी लाल।

खबरें और भी हैं...