पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय रखे जाने की मांग, शिक्षकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर गैर आवासीय रखे जाने की मांग, शिक्षकों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने एसआईक्यूई प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को यहां प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भिजवाया। संघ के अध्यक्ष नानूराम गोदारा के नेतृत्व में दिए इस ज्ञापन में बताया है कि गर्मियों की छुट्टियों में शिक्षा विभाग द्वारा एसआईक्यूई शिविर किया जाना प्रस्तावित है। इस समय प्रदेश में तेज गर्मी का दौर चल रहा है। इस मौसम में आवासीय शिविरों में शिक्षकों को अनेक परेशानियों से गुजरना होगा। इसलिए एसआईक्यूई प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा के साथ तहसील मंत्री सहदेव, रामेश्वर पूनिया, हनुमान, बालूराम, भागीरथ आदि शिक्षक मौजूद रहे।

डेगाना| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के सदस्यों ने ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर को गैर आवासीय करने के संदर्भ में यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। परिस्थितियों की स्थिति व राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए डेगाना शिक्षक संघ शेखावत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रीष्मकालीन शिविरों में बदलाव करने की मांग रखी। इस दौरान सुरेश कुमार डूडी, भूराराम राईका, गोविंद राम जांगिड़, ओमप्रकाश, पूनाराम, रवि, सुगनाराम, संजीत, छोटू सिंह, शिवराम, अनिल आिद मौजूद थे।

बीएलओ को शिक्षक प्रशिक्षण से नहीं मिलेगी छूट

लाडनूं| शिक्षा विभाग द्वारा 21 मई से आयोज्य 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए चुनावी कार्य में मतदाता सूचियों के लिए बीएलओ के रूप में लगे शिक्षकों को अब कोई छूट नहीं दी जाएगी तथा उन्हें इन शिविरों में भाग लेना आवश्यक कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा 6 दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सर्व शिक्षा अभियान के तहत सीसीई एवं एसआईक्यूई के दौरान कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में पढ़ाने वाले लेवल प्रथम के शिक्षकों को शिक्षा में नवाचार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जो 21 मई से 15 जून तक ब्लॉक स्तर पर संचालित होने है।

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार केजीबी विद्यालय में तीन चरणों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। बीएलओ को शिक्षक प्रशिक्षण में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेना होगा। श्यामसिंह चौहान, बीईईओ, लाडनूं

लाडनूं

परबतसर| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों को गैर आवासीय करने के संदर्भ में यहां ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों व गर्मी को मद्देनजर रखते हुए ग्रीष्मकालीन शिविरों को गैर आवासीय किया जाए। प्रशिक्षण शिविरों को अंतरजिला के बजाय जिले में ही आयोजित करने, मौसम के अनुरूप शिविरों में विभागीय मापदंडानुसार पर्याप्त व उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उगमाराम बडारडा, तहसील मंत्री गणेश, रणजीतमल, बृजमोहन, शिवप्रकाश बोहरा, रविंद्र सिंघवी, मनवर खां, जितेंद्र चौधरी, खींवसिंह, ललित, विजयसिंह, नरेंद्र, भीष्मनारायण, कृष्णमुरारी, रमेशचंद, अजीज खां, श्रीनिवास, पांचूराम, पंकज आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...