पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 महीने से नहीं मिल रहा था पानी, नाराज महिलाओं ने टंकी पर चढ़ दिया धरना, 15 दिन में समाधान का आश्वासन

10 महीने से नहीं मिल रहा था पानी, नाराज महिलाओं ने टंकी पर चढ़ दिया धरना, 15 दिन में समाधान का आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | जसवंतगढ़

लाडनूं जलदाय विभाग के अधीन जसवंतगढ़ गांव में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर गली नंबर 8 वे बावरियों के मोहल्लेवासियों ने सोमवार को जसवंतगढ़ की पानी की टंकी के पास धरना प्रदर्शन किया था। उस समय भी विभाग के एईएन-जेईएन ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया था।

इस बीच पानी आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाएं शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से ही जसवंतगढ़ में पानी की टंकी के पास पहुंचनी शुरू हो गईं। इसी दौरान करीब 25 महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई और जलदाय विभाग के खिलाफ नारे लगाने लगी। करीब 1 घंटे तक लगातार पानी की टंकी पर धरना देने के बाद सीआई कैलाश विश्नोई पुलिस जाप्ता लेकर जलदाय विभाग की टंकी के पास पहुंचे और महिलाओं व ग्रामीणों से समझाइश कर महिलाओं को टंकी से नीचे उतरवाया।

2 घंटे बाद पहुंचे जलदाय विभाग के एईएन

पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद में भी महिलाओं की मांग की थी जलदाय विभाग के अधिकारी यहां आकर समस्या का समाधान करें। करीब 2 घंटे बाद लाडनूं जलदाय विभाग के एईएन जसवंतगढ़ पहुंचे। इससे पूर्व जेईएन ने यहां पहुंचकर पानी की समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के अधिकांश सभी वार्डों में पानी की समस्या लंबे समय से चल रही है और अधिकारी इस संबंध में कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे के गली नंबर 5 में 10 और 6, 8 व 9 में 4 माह से जलापूर्ति हो रही है।

पानी के लिए प्रदर्शन

जसवंतगढ़. गांव में पानी की टंकी पर बैठी महिलाएं और अधिकारियों से बातचीत करते ग्रामीण।

अधिकारियों ने ग्रामीणों को फिर दिया आश्वासन

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नवर| मल और कनिष्ठ अभियंता विजयपाल ने ग्रामीणों को लिखित में 15 दिन में समस्या समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जहां भी पानी की समस्या है, वहां व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि पूर्व में भी आश्वासन दिया गया था। लेकिन ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिल पाई थी। इस दौरान पूर्व सरपंच बजरंग लाल दायमा, ओमशंकर गर्वा, विकास शर्मा, श्यामसुंदर दायमा जाकिर खान, सीताराम उपाध्याय, किशनलाल, पवन दायमा, मुकेश जयपुरिया, उप सरपंच रूस्तम खान, सूर्य प्रकाश उपाध्याय, मुकेश संजय सहित अनेक ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थी।

तेज धूप में एक घंटे तक टंकी पर ही बैठी रही महिलाएं

जसवंतगढ़. महिलाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर लगाए नारे।

खबरें और भी हैं...