लाडनूं | यहां क्रिकेट मैच पर चल रहे सट्टे की खबर पर पुलिस ने रविवार रात को राहू गेट के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी और वहां क्रिकेट मैच का सट्टा खेलते हुए 2 जनों को गिरफ्तार किया है। एएसआई मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहू गेट के पास सुरेंद्र सेठी के मकान पर छापा मारा। उन्होंने मकान में क्रिकेट सट्टा खेलते हुए सुरेंद्र पुत्र बालचंद सेठी व शंकर पुत्र ओंकारमल जांगिड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 हजार रुपए, 8 मोबाइल, 3 हिसाब की पर्चियां आदि पकड़ी।