मौलासर | गांव निमोद की गौशाला में सात दिवसीय गौ कथा महोत्सव के समापन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूर्व उपसरपंच धर्मेंद्र भार्गव ने बताया कि सात दिवसीय गौ कथा महोत्सव के शनिवार को समापन के साथ ही रात्रि में गौशाला परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक मनोज कुमार दाधीच लाडनूं, राजकुमार पूरी बांसा सहित स्थानीय भजन गायकों ने गौ समर्पित भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर गौशाला अध्यक्ष भूराराम कूदणा, रामअवतार शर्मा, पिन्टू भार्गव, ओमप्रकाश प्रजापति, शुभम जांगिड़, सुरेश भार्गव, पवन कुमार, डालाराम निवाद, रामकुमार अग्रवाल, सरपंच बनवारीलाल मानावत, रामकिशोर अग्रवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।