पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाडनूं में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आज से

लाडनूं में शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडनूं | ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 21 मई को सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी अल्पसंख्यक बालिका विद्यालय में होने वाले शिविर में सम्भागी अध्यापकों की उपस्थिति के रिकार्ड की बायोमेट्रिक व्यवस्था रहेगी। बायोमेट्रिक हाजरी की व्यवस्था सुबह 8 से 9 बजे तक तथा शाम को 8 से 9 बजे के बीच रहेगी। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामसिंह चौहान ने बताया कि शिविर के प्रथम चरण में लेवल प्रथम के हिंदी, पर्यावरण, गणित व अंग्रेजी विषय के 158 शिक्षकों को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...