पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार में हवा हुए एसडीएम के अतिक्रमण हटाने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

बाजार में हवा हुए एसडीएम के अतिक्रमण हटाने-सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने 26 अप्रैल से लेकर 11 मई तक शहर के सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर बाजार की व्यवस्था को ठीक करने के आदेश दिए थे। इसके लिए उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और अपनी-अपनी दुकानों के बाहर मिलकर चौकीदार लगवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन सात दिन बीतने के बावजूद न तो किसी दुकानदार ने अपनी दुकानों के आगे से सामान को अंदर किया और ना ही सीसीटी कैमरे लगवाए गए। एसडीएम ने शहर के दुकानदारों को यह भी कहा था कि अगर दुकानदारों ने निर्देशों का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन शहर की व्यवस्था में कोई भी बदलाव नहीं आया है। ऐसे में एसडीएम के निर्देश बाजार में हवा हो गए हैं। बैठक के दौरान नपा सचिव हरिओम कांबोज, पुलिस प्रशासन और नायब तहसीलदार को भी निर्देशों का पालन करवाने को कहा गया था। लेकिन किसी भी अधिकारी ने एसडीएम के निर्देशों के पालन की जानकारी तक नहीं ली।

लाडवा| मेन बाजार के डिवाइडर व सड़क के बीच में सब्जी की रेहड़ियां।

हड़ताल के कारण नहीं चला पाए अभियान : साक्षी खुराना

नपा प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि पिछले 10 दिनों से नपा के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि शहर से अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का मौका नहीं मिल रहा है। जैसे ही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होगी तुरंत अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

जल्द होगी कार्रवाई : एसडीएम

लाडवा एसडीएम अनिल यादव ने कहा कि प्रशासन अपना काम करने में लगा हुआ है। रोजाना अधिकारी व कर्मचारी बाजार से लोगों के अतिक्रमण की फोटोग्राफी करके ला रहे हैं। जो लोग प्रशासन की बातों पर अमल नहीं कर रहे हैं जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...