लाडवा | लाडवा के ई-दिशा केंद्र की पार्किंग में शुक्रवार को एसडीएम अनिल यादव ने पौधारोपण किया। एसडीएम ने कहा कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही इनका संरक्षण करना भी जरूरी है ताकि पौधे पेड़ बन सकें।